दूध में चीनी मिलाकर खाने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 17:24

दूध में चीनी मिलाकर पीने से सेहत को होते हैं ये 9 नुकसान, न्यूट्रिशनिस्ट से जानें कारण

दूध, चाय या कॉफी किसी में भी चीनी को नहीं लेना चाहिए। उसकी जगह पर गुड़ ले सकते हैं। चीनी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

सूजन का कारण
न्यूट्रीशनिस्ट शैली तोमर का कहना है कि शुगर सूजन पैदा करने का सबसे प्रमुख कारण है। साथ ही दूध की प्रकृति भी इन्फ्लामेटरी होती है। दूध के साथ चीनी डालकर पीने से शरीर में फैटी एसिड्स का निर्माण होता है। ये फैटी एसिड्स इन्फ्लामेशन का कारण बनते हैं। इन्फ्लामेशन से जोड़ों में दर्द, एलर्जी, सीलिएक रोग और इन्फ्लामेटरी बाउल बीमारी हो जाती है।
वजन बढ़ाए

1 गिलास दूध में 125 कैलोरीज होती हैं। 1 चम्मच शुगर में 16 कैलोरीज होती हैं। जबकि दूध से हमें कैल्शियम, पोटैशियम, प्रोटीन और मैंग्नीशियम जैसे गुण मिलते हैं। चीनी से कोई भी स्वास्थ्य लाभ नहीं मिलता है। इससे केवल कैलोरीज मिलती हैं जो केवल वजन बढ़ाने का काम करती हैं। दूध और चीनी दोनों में कैलोरीज होती हैं, ये दोनों ही वजन बढ़ाते हैं।
समय से पहले एजिंग


अगर रोजाना दूध में चीनी डालकर पिया जा रहा है तो उससे त्वचा में पाया जाने वाला कोलेजन फाइबर में ब्रेक हो जाएगा जिससे रिंकल, डल स्किन की प्रॉब्लम हो सकती है। चीनी ग्लीकैशन की प्रक्रिया से भी चेहरे को नुकसान पहुंचा सकती है। इससे आपके चेहरे पर जल्दी एजिंग होने लगेगी।
हाई कोलेस्ट्रोल

कोई भी फूड आइटम जिसमें चीनी होती है वह लिवर को बैड कोलेस्ट्रोल में सिन्थेसाइज कर देती है। इसे बैड कोलेस्ट्रोल कहा जाता है और साथ ही चीनी गुड कोलेस्ट्रोल को कम करती है। इसलिए जब भी आपका बैड कोलेस्ट्रोल बढ़ता है तो आप हाई ब्लड प्रेशर के रिस्क पर होते हैं। साथ ही हृदय रोग और स्ट्रोक की चपेट में भी आने की आशंका बढ़ जाती है।
हाई ब्लड शुगर

शुगर में सुक्रोज होते हैं, वैसे ही दूध में लैक्टोज होते हैं। यह भी एक तरह का शुगर है। इन दोनों शुगर के मिल जाने से ब्लड शुगर बढ़ता है। इसके बढ़ने से शरीर में मधुमेह का खतरा बढ़ जाता है।
अपच


दूध और शुगर को साथ में लेने से अपच की परेशानी हो सकती है। साथ ही दूध में चीनी डालकर पीने से रिफ्लुक्स एसिड बनता है। यह गैस, अफरा और कब्ज का कारण बनता है।
एक्ने


दूध में चीनी डालकर पीने से एक्ने की समस्या हो जाती है। शुगर और दूध दोनों ही इन्फ्लामेटरी फूड हैं। दोनों ही हार्मोनल बैलेंस को बिगाड़ देते हैं। जिस वजह से एक्ने की परेशानी होती है।
फैटी लिवर


शुगर लिवर में फैट बनाता है, जिस वजह से फैटी लिवर हो जाता है। यहां तक कि शुगर का बहुत कम अमांउट भी दूध के साथ लेने से लिवर का साइज बढ़ा सकता है। शुगर मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करती है, जो लिवर को फैटी बनाता है।
नींद की कमी

आजकल के बदलते लाइफ्टाइल में नींद की कमी एक आम समस्या बन गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध के साथ चीनी लेने से नींद डिस्टर्ब होती है। न्यूट्रीशनिस्ट शैली तोमर का कहना है कि हालांकि, दूध पीने के बाद नींद अच्छी आती है, लेकिन अगर दूध में चीनी मिलाकर पीया जा रहा है तो यह नींद को डिस्टर्ब कर सकती है। ज्यादा शुगर खाने से नींद की परेशानी हो जाती है। इसलिए कहा जाता है कि दूध, चाय या कॉफी किसी में भी चीनी को नहीं लेना चाहिए। उसकी जगह पर गुड़ ले सकते हैं। चीनी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info